दुल्हन के चक्कर में दो बार बारात लेकर आया दूल्हा , महासमुंद में एक कन्या को ब्याहने के लिए दूल्हे को दो बार बारात लेकर आना पड़ा। पांच महीने पहले जब पहली बार बाजे-गाजे के साथ धूमधाम से बारात आई थी, उस समय कन्या के नाबालिग होने के चलते प्रशासन ने शादी रुकवा दी थी। तब कन्या के घर कोहराम मच गया था। बालिग होने के बाद 6 अक्टूबर को एक बार फिर बारात आई और हंसी-खुशी के माहौल में जयमाला और शादी की शेष रस्मों को पूरा कर कन्या को विदा किया गया।

जिले में नाबालिग की शादी रोकने का यह पहला मामला था। हालांकि उस समय लड़की की मां को मनाने में अफसरों का पसीना छूट गया था। आखिरकार दोनों पक्ष ने कानून का सम्मान करते हुए बालिग होने के बाद ही शादी करने का फैसला किया।

प्रशासन ने लड़की पक्ष की चिंता का समाधान करते हुए इकरारनामा लिखाया, जिसमें बालिग होने के बाद लड़की की शादी उसी लडके से कराए जाने की बात लिखी गई थी।

1 2
No more articles