किसी भी जीवित प्राणी को जीने के लिए खाना खाने की ज़रूरत होती है। रहने के लिए घर की ज़रूरत होती है और घर बनाने के लिए ईंट पत्थरों की ज़रूरत होती है। लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स से मिलवाने जा रहे हैं जिसके घर बनवाने का तो पता नहीं लेकिन उसे जीने के लिए ईंट पत्थरों की ज़रूरत पड़ती है। दरअसल यह शख्स भोजन के रूप में रेत, ईंट पत्थर खाता है।

दरअसल इस शख्स का नाम कमलेश्वर (45) है और वह हरिद्वार का प्रवासी मजदूर है। 28 वर्ष की आयु में उसने मुंह में दर्द होने पर गलती से मिट्टी खा ली थी जिसके बाद उसे ईंटों को खाने की लत हो गई। कमलेश्वर रोजाना आधा किलो पत्थर खा जाते हैं। इससे उन्हें कोई परेशानी भी नहीं है। ना तो बीमार होते हैं और तो और उनके दांत भी बिल्कुल ठीक है। 17 साल से ईंट खाने वाले कमलेश्वर को सब्जियां और दाल खाने से भूख शांत नहीं होती।

डॉक्टर ने भी कहा कि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है उनका पेट और दांत बिल्कुल ठीक है। कमलेश्वर एक दिन की मजदूरी मात्र 300 रु. मिलती है।

No more articles