इस लड़की की उम्र बढ़ रही है लेकिन सिकुड़ रहा है शरीर, जानिएं वजह। लोग अपनी लम्बाई बढ़ाने के लिए क्या-क्या नहीं करते। कुछ लोग दौड़ लगाते है। तो कुछ दवाईयां खाकर यही सोचते हैं कि काश! एक बार लंबाई बढ़ जाए तो व्यक्तित्व आकर्षक हो जाएगा, क्योंकि एक बार लंबाई बढ़ने के बाद घट तो बिल्कुल नहीं सकती है। लेकिन अगर हम आपसे ये कहें कि इस दुनिया में एक लड़की ऐसी भी है जो बढ़ती उम्र के साथ लंबी नहीं बल्कि सिकुड़कर छोटी होती जा रही है। तो आपको शायद यकीन नहीं होगा। लेकिन ये बात बिल्कुल सही है। दरअसल, झारखंड के चतरा जिले के टंडवा में कुंती की उम्र बढ़ती जा रही है और उसकी लंबाई घट रही है। कुंती का कहना है कि यह सब एक ऑपरेशन के बाद हुआ। उम्र बढ़ने के साथ लोग बड़े होते हैं पर कुंती सिकुड़ती जा रही है।

1 2
No more articles