कहते हैं शराब के नशे में इंसान खुद को शेर समझने लगता है। हालांकि यह सिर्फ कहने सुनने के बातें हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी वीडियो दिखाने वाले हैं जिसमें सच में एक शख्स शराब पीकर शेर बन गया। अपने सामने दो शेरों के आने पर भी वह डरा नहीं बल्कि दोनों को वहाँ से भगा दिया। यह शख्स पानी में तैरकर जैसे ही किनारे पर पहुंचा वहाँ एक शेर ताक में बैठा था। हालांकि ऊपर खड़े लोग लगातार शेर को पत्थर मार रहे थे और उस शख्स को वापस पानी में आने को कह रहे थे। लेकिन तभी वहाँ एक ओर बब्बर शेर आ धमका। इतने पर भी वह शख्स वहां से नहीं हिला। अंत में हुआ ये कि दोनों शेर उसके ड्रामे देख कर उल्टे पैर वहां से भाग गए।

यह वीडियो भिलाई मैत्री गार्डन का है और ज़ू में मौजूद लोगों ने अपने फोन से बनाया और उसे सोश्ल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। आपको बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली के चिड़ियाघर में एक शख्स ग़लती से विजय नाम के शेर के बाड़े में गिर गया था और शेर उसे खा गया था।

No more articles