बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ओम पुरी का हार्ट अटैक से हुआ निधन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ओम पुरी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ओम पुरी का हार्ट अटैक से हुआ निधन ।बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ओम पुरी का आज सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया है। ओम पुरी 66 साल के थे, जो आज सुबह ओम पुरी ने आखिरी सांस ली। इस खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। अभिनेता अनुपम खेर ने भी ट्वीट करके इस पर दुख जताया है। अनुपम खेर ने लिखा है कि वो ओमपुरी को पिछले 43 साल से जानते थे।

मधुर भंडारकर ने कहा है कि ‘यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा हुआ है। उन्होंने इंटरनेशनल लेवल अपना अपने अभिनय का कमाल दिखाया है, मुझे ये खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है।’

ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 में हरियाणा के अम्बाला शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की. 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी। बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप “मजमा” की स्थापना की।

1 2 3
No more articles