अगर कोई आपको कहे काजू की कीमत आलू प्याज से भी कम है, तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे। लेकिन यह सच है। आमतौर पर हम काजू 800 रुपए किलो खरीदते हैं। लेकिन दिल्ली से 12 सौ किलोमीटर दूर झारखंड में काजू बहुत ही सस्ते हैं। झारखंड के जामताड़ा जिले में काजू 10 से 20 रुपये प्रति किलो बिकते हैं। वहां करीब 49 एकड़ इलाके में काजू के बागान हैं। इन बागानों में काम करने वाले महिलाएं और बच्चे काजू को बहुत ही सस्ते रेट में बेच देते हैं।

जामताड़ा में काजू के बगानों के पीछे सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां काजू की इतनी बड़ी पैदावार चंद साल की मेहनत के बाद शुरू हुई है। इलाके के लोग बताते हैं जामताड़ा के पूर्व उपायुक्त कृपानंद झा को काजू खाना बेहद पसंद था। इसी वजह वह चाहते थे कि जामताड़ा में काजू के बागान बन जाए तो वे ताजी और सस्ती काजू खा सकेंगे।

इसी वजह से कृपानंद झा ने ओडिशा में काजू की खेती करने वालों से मिले. उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से जामताड़ा की भौगोलिक स्थिति का पता किया। फिर वहां काजू की बागवानी शुरू कराई और देखते ही देखते कुछ ही साल में यहां काजू की बड़े पैमाने पर खेती होने लगी। एक अनुमान के अनुसार बागान में हर साल हजारों क्विंटल काजू फलते हैं।

काजू की बागवानी में जुटे लोगों ने कई बार राज्य सरकार से फसल की सुरक्षा की गुहार लगाई। क्योंकि स्थानीय लोग और वहां से गुजरने वाले लोग काजू तोड़कर ले जाते हैं। लेकिन किसी ने इस पर खास ध्यान नहीं दिया गया। वहीं सरकार इलाके के किसानों की हालत सुधारने के लिए यहां काजू की बागवानी बढ़ाने और उन्हें उचित दाम दिलाने का वादा कर रही है।

No more articles