झारखंड में सड़क बनाने के लिए भूत को दिया ठेका

झारखंड में सड़क बनाने के

झारखंड में सड़क बनाने के लिए भूत को दिया ठेका।झारखंड में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर आप चौक जाएंगे। आपने इंसानों को टेंडर यानी कि ठेका देते देखा या सुना होगा लेकिन क्‍या कभी किसी भूत के लिए यह सुना है। आपका जवाब न होगा, लेकिन हाल ही झारखंड में एक भूत को टेंडर देने का मामला सामने आया है। यहां पर एक मरे हुए आदमी को 35 किमी सड़क बनाने के लिए दिए गए ठेके से हड़कंप मच गया है। आइए जानें यह पूरा मामला क्या है।ऐसे में जैसे ही इस मामले की जानकारी उच्‍च अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास के सचिव सुनील कुमार बर्णवाल ने इसकी समीक्षा की। उन्‍होंने इसकी गहराई से जांच पड़ताल की। इसके बाद उन्‍होंने आदेश दिए कि इस फर्जीवाड़े की विभागीय स्तर पर जांच हो। अगर इसमें भी विभाग सतुंष्‍ट न हो तो मजिस्ट्रेट की निगरानी में भी जांच करा सकता है। वहीं जैसे ही यह मामला खुला लोग इस पर अपने-अपने तरीके से कमेंट कर रहे हैं। वहां के कर्मचारियों से लेकर आम लोगों का तक कहना है कि पता नहीं अब तक और कितने भूतों को ठेका दिया होगा।

 

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles