शौच के लिए गई थी लड़की वहां उसे अकेला देखकर दरिंदे उठा ले गए झाड़ी में… , गिरिडीह के विशनपुर में शौच के लिए घर से बाहर निकली 14 साल की लड़की को अगवा कर बोड़ो हवाईअड्डा के पास ले जाकर नाबालिग समेत चार ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की रात चार लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिनमें एक को वह पहचानती है। वह गांव का ही रहने वाला है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

1 2
No more articles