ये महिला अजनबियों को अपने गुप्तांग और स्तन छूने का ऑफर देती है  , महज़ तीस सेकेंड के लिए , डुसेलडॉर्फ की सड़कों पर हाथ में एक लाउडस्पीकर लिए यह महिला कह रही थीं, आप तीस सेकंड के लिए मुझे छू सकते हैं। बक्सा कभी इनकी छाती पर बंधा होता, तो कभी इनकी जांघों पर। इसमें हाथ घुसाने की एक छोटी से जगह भी बनी होती, ताकि लोग उनके वक्ष या फिर जननांगों को छू सकें।

यह महिला हैं स्विट्जरलैंड की परफॉरमेंस आर्टिस्ट मीलो मोर और इनके साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि पुलिस ने अश्लीलता के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया हो। इस बार वे लंदन पुलिस का सिरदर्द बनी हैं, इससे पहले पेरिस में भी इन्हें एक रात जेल में गुजारनी पड़ी है।

मीलो मोर महिला अधिकारों की बात करती हैं और अपने अनोखे तरीके से लोगों का ध्यान इस ओर खींचती हैं। इनका मानना है कि महिलाओं को यह तय करने का अधिकार होना चाहिए कि उन्हें कब, कौन और कैसे छुएगा।

No more articles