पत्नी ने सेक्स करने से इनकार किया तो पति ने अपनी हवस मिटाने के लिए 7 साल की बेटी के साथ बलात्कार किया। एक शराबी पिता की इस करतूत से सनसनी फैल गई है। घिनौनी हरकत करने के बाद शराबी पिता फरार है। अपनी सात साल की बच्ची के साथ हुए घिनौने अपराध का मामला मां ने पुणे के उत्तम नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है।

पत्नी को सबक सिखाने के लिए और शराब के नशे में धुत एक पिता ने ही घर में सोयी हुई सात साल की बच्ची के साथ रेप करके फरार हो गया। जब महिला का गुस्सा शांत हुआ तो वो घर वापस लौटी और उसने बच्ची की हालत देखी। वो तुरंत समझ गई कि बच्ची के साथ गलत हुआ है, बच्ची काफी डरी सहमी हुई सी रो रही थी। महिला ने तुरंत इस बात की शिकायत पुलिस से की। इस घटना के बाद से शराबी पिता फरार है। पुलिस शराबी पिता को खोज रही है। बच्ची को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना पुणे के खडकवासला क्षेत्र में हवेली तहसील के पास शिकायतकर्ता महिला के घर में घटी। पुलिस के अनुसार दी गई जानकारी में महिला और उसके पति के बीच शराब को लेकर काफी झगड़ा हुआ था। महिला अपने पति के शराब पीने की वजह से काफी परेशान थी, जिसकी वजह से दोनों में काफी झगड़े होते थे। 3 जून की रात को भी जब शराबी पति शराब पीकर आया तो महिला और पति के बीच काफी झगड़ा हुआ, इस रोज रोज के झगड़े से तंग आकर महिला घर से बाहर निकल गई।

पति घर के बाहर आया और पत्नी से सेक्स करने की मांग करने लगा। पत्नी ने सेक्स से मना किया तो पत्नी को धमकी दी कि तेरी बेटी के साथ सेक्स करूँगा। ऐसा कहकर पति घर के अंदर गया और सात साल की बच्ची घर पर ही सोयी हुई थी, उसके साथ रेप किया।

 

No more articles