आपने इस दुनिया में बहुत से कपल देखे होगें और उनकी कहानियां भी बहुत सुनी होगी, लेकिन जिस कपल की कहानी आज हम आपको जो बताने जा रहे वो तो आपने कभी नही सुनी होगी। जेमी ओ हरलिही पहले लड़का था। सर्जरी कराकर अब ये लड़की बन गई है। तीन साल से प्यार की तलाश कर रही जेमी को उसका हमसफर मिल गया है। 24 साल का हैरी मैथूस अब जेमी का ब्वॉयफ्रेंड है। हैरी भी पहले लड़की थी और सेक्स चेंज करवाकर लड़का बनी है। ये दोनों ट्रांस ट्रेनिंग प्रोग्राम में मिले। दोनों का कहना है कि यह लव एट फर्स्ट साइट था।

जेमी कहती है कि मुझे बचपन में ही समझ आ गया था कि मैं लड़की नहीं हूं। लेकिन 14 साल की उम्र में मैंने ऑफिशियली इसे एक्सेप्ट कर सर्जरी करवाने का फैसला लिया। जेमी आयरलैंड में एक डांसर और बारटेंडर हैं। हैरी बताते हैं कि हम दोनों एक ही प्रोसेस से गुजर रहे हैं इसलिए हमारी बॉडिंग काफी अच्छी हो गई। हम एक- दूसरे की फीलिंग्स को अच्छी तरह समझ पाते हैं।

No more articles