इस गांव से सारे तोते हैं एक नंबर के आवारा और छिछोरे, ये ना सिर्फ नशा करते हैं बल्कि औरतों पर फब्तियां भी कसते हैं। अरे आपको यकीन नहीं हो रहा है लेकिन ये सच है एक ऐसा गांव है जहां की औरते और लड़कियां तोतों के अत्याचार से परेशान हैं।

इंसान शराब पीता है। अफीम, चरस और ना जाने कौन कौन से ड्रग्स लेता है लेकिन एक इलाका ऐसा है, जहां तोते टल्ली रहते हैं और आते जाते लोगों को परेशान कर रखा है। ये तोते हमेशा नशे में धुत्त रहते हैं जिसकी वजह से घर के लोग बाहर निकलना पसंद नहीं करते हैं। नशाखोर तोतों ने पूरे गांव में आफत मचा दी है।

मामला राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले का है। अफीम की खेती करने वाले किसानों को यहां पर एक नए तरीके की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल अफीम की खेती को काटने के बाद उसमें से एक अलग तरह का तरल पदार्थ निकलता है, जिसे चूसने के लिए काफी ज्यादा संख्या में ताते खेतों में आकर बवाल मचा रहे हैं। इतना ही नहीं ये गांव की औरतों को भी नहीं बख्श रहे हैं। ये नशे के लिए उनको भी परेशान करने से बाज़ नहीं आते।

1 2
No more articles