सगे भाई को सामने देखकर वो अपने कपड़े उतार देती, क्योंकि पता था भाई मानेगा नहीं , पानीपत में एक युव‍क ने बेशर्मी और हैवानियत की सारी हदें पार कर अपनी सगी छोटी बहन को ही दुष्‍कर्म शिकार बना रहा था। बहन विरोध करती थी तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। भाई की नापाक हरकत बंद नहीं हुई तो लड़की ने इस बारे में मां और मामा को बताया तो उन्‍होंने युवक का ही साथ दिया। इसके बाद लड़की ने राज्य बाल संरक्षण एवं अधिकार आयोग की अध्यक्ष को शिकायत भेजी। लड़की ने घर जाने से मना कर दिया तो पुलिस ने उसे अनाथालय भेज दिया।

पीडि़ता ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बड़े भाई ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसने मां व मामा को घटना के बारे में जानकारी दी तो दोनों ने उसे ही धमकाया। एसआइ रेखा ने पीडि़त किशोरी का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। लड़की ने बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन सुमन सूद से कहा कि वह मां के पास नहीं जाना चाहती है। इसके बाद उसे बाल अनाथालय भेज दिया गया। थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के भाई के खिलाफ दुष्कर्म सहित मां व मामा पर भी केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लड़की की चिकित्‍सा जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पर पहले भी दुष्कर्म का केस दर्ज है और वह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था। बता दें कि किशोरी की ओर से मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राज्य बाल संरक्षण एवं अधिकार आयोग की अध्यक्ष ज्योति बेंदा के पास शिकायत भिजवाई थी कि उसे घर में मां ने बंधक बना रखा है। उसके साथ भाई ने दुराचार किया है।
बेंदा ने पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई और उसे छुड़वाया।

 

No more articles