राजस्थान में महिलाएं हैं ज़्यादा असुरक्षित। पूरे देश में राजस्थान की महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के एक ताजा सर्वे के अनुसार वर्ष 2015 के आंकड़े बताते हैं कि भारत में महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान तीसरे नंबर पर है।

रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 18 से 29 साल की आयु वर्ग की महिलाओं के साथ साल 2015 में दुष्कर्म के कुल 2018 मामले दर्ज किये गए हैं। तो वहीं एक आंकड़े के अनुसार 30 से 44 वर्ष की महिलाओं के साथ रेप के मामले में भी राजस्थान प्रदेश में आगे है यहां गतवर्ष में 789 मामले सामने आये हैं।

इसे भी पढ़िये- बहन के ब्वॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर किया दोनों बहनों के साथ गैंग रेप

पारिवारिक रिश्तों में दुष्कर्म के मामले भी राजस्थान में अन्य राज्यों से ज्यादा है। यहां 2015 में इस तरह के 98 रेप के मामले सामने आये हैं, जबकि केरल में 70, महाराष्ट्र में 69, उत्तर प्रदेश में 43 और मध्य प्रदेश में 26 मामले सामने आए।

वहीं इस श्रेणी में मध्य प्रदेश 1 हजार 962 मामलों के साथ दूसरे, 1 हजार 833 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश तीसरे, 1 हजार 385 मामलों के साथ महाराष्ट्र चौथे और 1 हजार 74 मामलों के साथ असम पांचवे स्थान पर है। लेकिन यहां भी राजस्थान, मध्य प्रदेश (748), असम (583), उत्तर प्रदेश (528) और महाराष्ट्र (456) से आगे है।

No more articles