डॉक्टर्स का काम होता है लोगों की मदद करना, उनको बीमारियों और परेशानियों से बचाना। लेकिन सोचिए अगर डॉक्टर ही अनाड़ीपना दिखा दें तो क्या आप उनके पास जाएंगे अपनी परेशानियों को लेकर। यकीनन नहीं। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक डॉक्टर ने जल्दबाज़ी में एक शख्स के पैर का अंगूठा काट कर उसके हाथ में फिट कर दिया। हालांकि ऐसा कारनामा डॉक्टर ने उस शख्स के कहने पर ही किया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

ऑस्ट्रेलिया में एक मजदूर के साथ डॉक्टर्स ने कुछ ऐसा ही कर डाला। एक हादसे में उसके हाथ का अंगूठा खराब हुआ था तो डॉक्टर्स ने वहां पैर का अंगूठा जोड़ दिया, अब जरा सोचिए कि अगर उसको चुटकी बजानी होगी तो कितनी जोर से बजेगी। अगर वो किसी को थप्पड़ जड़ेगा तो अगले आदमी के गाल पर हाथ की चार उंगलियों के साथ पैर के अंगूठे का भी निशान छपेगा ।

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में जैक मिशेल नाम का शख्स पशुओं की देखभाल का काम करता है। काम करने के दौरान मिशेल के हाथ पर जानवर ने पैर रख दिया जिससे उसका अंगूठा हाथ से अलग हो गया। मिशेल ने अपना अंगूठा बर्फ में लपेटकर कूलर में डाल दिया और अस्पताल में पहुंच गया। वहां डॉक्टर्स ने दो बार कोशिश की, लेकिन उसके हाथ में अंगूठा जोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए।

इसके बाद डॉक्टर्स ने मिशेल को सलाह दी कि उसके पैर का अंगूठा जोड़ा जा सकता है। शुरुआत में तो मिशेल इसके लिए तैयार नहीं थे लेकिन हाथ के इस्तेमाल को जिंदा रखने के लिए उन्हें पैर के अंगूठे का बलिदान करना सही विकल्प लगा। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक डॉ ने इसे क्रेजी आइडिया बताते हुए कहा कि अगर हाथ का अंगूठा न हो तो हाथ बेकार हो जाता जबकि पैर का इस्तेमाल चार उंगलियों के साथ भी वैसा ही रहेगा।

No more articles