फ्रांस पुलिस ने सरेआम महिला को बुर्किनी उतारने पर किया मजबूर। बुर्किनी को लेकर पूरे यूरोप में विवाद जारी है।इस मॉडर्न इस्लामिक स्विम सूट को लेकर फ्रांस के कुछ इलाकों के अलावा जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड में कई जगहों पर इसके पहनने पर बैन लगा दिया गया है। इसी बीच फ्रांस में एक महिला को बीच पर सबके सामने बुर्किनी उतारने पर मजबूर किया गया। लेकिन रुकिए, इससे पहले की आप इसको सच समझे हम आपको बता दें की यह सच नहीं है बल्कि यह एक पब्लिक एक्सपरिमेंट था जिसका मकसद फ्रांस के लोगो का बुर्किनी को लेकर रिएक्शन देखना था।

इस पब्लिक एक्सपेरिमेंट को ट्रोलस्टेशन नाम के ग्रुप ने अंजाम दिया। उन्होंने यह वीडियो अपने यूट्यूब  चैनल पर अपलोड किया है। इस एक्सपेरिमेंट में पुलिस वाले की भूमिका में लाइट नाम के एक्टर थे और मुस्लिम महिला के किरदार को अमीना नाम की एक्ट्रेस ने निभाया।

इसे भी पढ़िये- बिग बॉस की एक्स कंट्स्टेंट ने बिना ब्रा की तस्वीर पोस्ट कर मचाया हंगामा!

अमीना बुर्किनी पहनकर बीच पर अकेले बैठी हुई थीं। बीच पर मौजूद कई लोगों की उनपर नजरें थीं। इसी दौरान ‘पुलिसवाले’ ने महिला से कहा, ‘कृपया खड़ी हो जाएं। क्या आप इसे उतार सकती हैं? आप इसे बीच पर नहीं पहन सकतीं। आप एक आतंकवादी की तरह दिखती हैं। मुझे लगता है कि आपने इसे इसलिए पहन रखा है क्योंकि आप पर जुल्म हुए हैं।’ महिला ने बुर्किनी उतारने से इनकार कर दिया।

महिला के मना करते ही पुलिसवाले की तरह पेश आ रहे एक्टर ने जबरन उसके सिर पर बंधा स्कार्फ उतारना शुरू कर दिया। महिला ने जब शोर मचाया तो काफी लोग वहां इकट्ठे हो गए। कुछ लोगों ने ‘पुलिसवाले’ को घेर लिया तो कुछ ने महिला का पक्ष लिया। दो महिलाओं ने ‘पुलिसवाले’ से कहा, ‘आप ऐसा नहीं कर सकते। आतंकी ऐसा लिबास नहीं पहनते। वह एक मुस्लिम है। उसके मजहब को लेकर भेदभाव न कीजिए। यह सब बकवास है।’

No more articles