बहुत ही खुशनसीब होते हैं वो लोग जिन्हें लंबी उम्र नसीब होती है। इसे किसी बुजुर्ग की दुआओं का असर ही कहा जा सकता है जो लोग इतने सालों तक जीते हैं। मंगलवार को इटली की एक बुजुर्ग महिला अपना 117 वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। एमा मोरनाओवह नाम की यह महिला दुनिया की सबसे वयोवृद्ध जीवित इंसान हैं। 29 नवंबर 1899 को जन्मी एम ने 1938 में अपने पति से तलाक ले लिया था। तब से लेकर आज तक वह इटली के लेक मेगिओरे के पास स्थित वर्बेनिया में अपने दो कमरों के घर में अकेले ही रहती हैं।उनका जन्म  हुआ था। वह दिनभर में केवल दो अंडे और कुछ बिस्कुट ही खाती हैं।

117 साल जीने के बाद एम का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कर लिया गया है। एमा बताती हैं कि उनके जन्मदिन पर अमेरिका, स्विटजरलैंड, अास्ट्रिया, ट्यूरिन और मिलान तक से लोग उनके यहां आते हैं। कुछ पत्रकार भी उनके जन्मदिन पर शामिल होते हैं और देर तक जश्न होता है। यह पल उनके लिए काफी अहम होता है। जीवन के इतने दशक देख चुकी एमा बताती हैं कि पति से अलग होने के बाद उन्होंने काफी संघर्ष किया।

1 2
No more articles