प्रेमी ने शादी के बाद ही शुरु कर दिया प्रेमिका के साथ घिनौना काम , देहरादून में पहले प्यार, फिर प्रेम विवाह। इसके बाद प्रेमकहानी का दर्दनाक अंत। नौ माह पूर्व घर से भागकर शादी करने वाली महिला ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

पटेलनगर थाना क्षेत्र के भुड्डी ग्राम में करीब दो माह से संगीता और बिट्टी पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। गत देर रात संगीता (20 वर्ष) ने चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

नयागांव चौकी इंचार्ज अनूप नायाल ने बताया कि संगीता और बिट्टू सहारनपुर कोतवाली के अंतर्गत हसनपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों ने नौ माह पहले घर से भागकर शादी की थी।

उन्होंने बताया कि करीब सात माह हरिद्वार में रहने के बाद दोनों दग दो महीने से देहरादून में रह रहे थे। गत रात दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस पर संगीता ने फांसी लगा ली।

पुलिस के मुताबिक बिट्टू मजदूरी करता है। सूचना पर सहारनपुर से संगीता के परिजन आ रहे हैं। उनके बयान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

 

No more articles