विक्रम चटवाल पर लगा दो कुत्तों को जलाने का आरोप

vkk_1476857153

भारतीय मूल के अमेरिकी और एक्टर रह चुके होटल कारोबारी विक्रम चटवाल पर दो कुत्तों को जलाने का आरोप लगा है। न्यूयॉर्क पुलिस ने यह जानकारी दी है।

इस घटना के बाद चटवाल ने मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उन पर शरारती तौर पर अपराध करने और जानवरों को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। सूत्रों के मुताबिक, 7 अक्टूबर को एक महिला अपने दो कुत्तों के साथ विक्रम के घर बाहर टहल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान विक्रम बाहर निकले और उनकी महिला से बहस हुई। इसके बाद विक्रम ने जेब से लाईटर निकाला और दोनों कुत्तों को जलाने की कोशिश की।

हालांकि, दोनों ही कुत्तों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से कर दी। महिला का आरोप है कि घटना के दौरान विक्रम ने चीखते हुए कहा कि कुत्तों तो मार देना चाहिए। विक्रम को 50 हजार डॉलर का बॉन्ड भरकर बेल मिल गई है। मैनहट्टन कोर्ट से निकलते वक्त चटवाल ने मीडिया से कोई बात नहीं की।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो।

1 2
No more articles