नोटबंदी के बाद जहां एक तरफ लोग पैसों की मार झेल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सरकार ने एक और जोरदार झटका लोगों को दिया है। इस बार सरकार ने सोना रखने वालों पर शिकंजा कसते हुए आदेश दिया है कि देश की महिलाएं सिर्फ 500 ग्राम सोना अपने पास रख सकती हैं। अगर इससे ज़्यादा सोना किसी के पास पाया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा लोगों के पुश्तैनी गहनों पर टैक्स नहीं लगेगा।

वहीं, अविवाहित महिलाओं के लिए यह सीमा घटाकर महज 250 ग्राम कर दी गई है। सरकार ने पुरुषों को भी इस दायरे में लाते हुए उन्हें 100 ग्राम सोना रखने की इजाजत दी है। हालांकि, पुश्तैनी सोने को सरकार ने इस सीमा से बाहर रखा है। सरकार के इस फैसले के आते ही ज्वैलर्स में हड़कंप की मच गई है। सरकार ने यह साफ कर दिया है कि सोने पर पहले के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

1 2
No more articles