पुलिस का काम समाज के लोगों की हिफाजत करना होता है लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाएँ तो कैसे किसी पर भरोसा किया जाए। बिहार के मुज्जफरपुर में गायघाट ब्लॉक के सीओ की एक महिला ने चप्पलों से जमकर पिटाई की। जानकारी के मुताबिक, महिला ने सीओ निशीकांत पर आरोप लगया था कि उन्होंने राजस्व रसीद कटवाने के नाम पर एक कर्मचारी अटॉर्नी राजीव कुमार के साथ मिलकर उसका यौन शोषण किया और उससे अश्लील बातें की।

महिला गायघाट थाने के जोया गांव की रहने वाली है। जब उसने अफसर काे पीटना शुरू किया ताे वहां काफी भीड़ जमा हाे गई। महिला ने बताया कि यौन शोषण और अश्लील बातों के बाद भी उसका काम नहीं किया गया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी मुतफिक अहमद समेत कई पदाधिकारी माैके पर पहुंचे और मामले को सुलझाने का प्रयास किया। वहीं सीओ निशीकांत ने महिला के सारे आरोपों को गलत बताया और देर रात प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे।

No more articles