भारत में अक्सर लोग ऊंट पटांग काम करते रहते हैं। शादी की बात अगर की जाए तो कोई कुत्ते से शादी करता है तो कोई नागिन से। लेकिन अगर आपको लग रहा है कि सिर्फ भारत के लोग ही ऐसा करते हैं तो आप ग़लत समझ रहे हैं क्योंकि भारत के बाहर भी ऐसे कई सनकी मौजूद हैं जो इस तरह के वाहियात कामों के लिए प्रसिद्ध हैं। मैक्सिको शहर के मेयर ने भी एक अजोगरीब शादी की है जिसके बाद से ही वे सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल इस शादी में दुल्हन कोई सुंदर कन्या नहीं बल्कि एक मादा मगरमच्छ है। मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर विक्टर एगुइलर ने मगरमच्छ को दुल्हन की तरह सजाकर उससे शादी की।

इस शादी में सैकड़ों मेहमान शामिल हुए थे। मगरमच्छ को सफेद रंग के गाउन पहनाया गया और सिर पर फूलों का क्राउन भी था। बैंडबाजे और बारातियों के साथ वे शादी करने पहुंचे। शादी के बाद एक बड़ी पार्टी भी रखी गई थी। मेहमानों को तरह-तरह के व्यंजनों के अलावा यहां का पारंपरिक शराब भी परोसा गया।

यह सब क्यों किया गया इसके बारे में कहा जा रहा है कि मैक्सिको में मछली का बड़ा कारोबार है। ऐसा माना जाता है कि मगमच्छ से शादी रचाने के बाद पैसिफिक समुद्र में मछलियों और अन्य सी-फूड की संख्या बढ़ जाती है जिससे यहां रहने वाले लोगों को काफी फायदा होता है। इसलिए मेयर को शादी करनी पड़ती है।

No more articles