भाभी भाभी करके वो अक्सर करता था गंदी बात, एक दिन तो हद ही हो गई , गोपी महका खरसिया में रहने वाली 28 वर्षीय महिला से उसके नजदीकी रिश्‍तेदार द्वारा छेड़खानी करने की रिपोर्ट पीड़िता द्वारा 23 जून को पुलिस चौकी खरसिया में दर्ज कराया है। रिपोर्ट पर पुलिस चौकी खरसिया में बिना नंबरी अपराध कायम कर धारा 354, 294, 323 भादवि के तहत दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला व अजय कुमार राठौर का मकान ग्राम गोपीमहका खरसिया में आसपास है। महिला का पति वाहन चलाने का काम करता है। महिला अक्सर घर में अपनी छोटी लड़की के साथ रहती है। अजय कुमार राठौर तथा पीड़िता नजदीकी रिश्‍तेदार होने से अजय राठौर घर आकर महिला से हंसी मजाक करता था। रिश्‍तेदार होने से महिला इसे नजर अंदाज कर देती थी। 22 जून की रात करीब 8 बजे महिला घर पर थी, तभी सूना पाकर अजय कुमार राठौर घर आकर महिला से छेड़छाड़ करने लगा।

महिला विरोध करते हुए पति के घर आने पर बताऊंगी बोली तो अजय कुमार राठौर गाली गलौज कर महिला को थप्पड़ मार दिया। मारपीट की आवाज सुनकर महिला की सास और ससुर आ गए। रिपोर्ट 23 जून को महिला द्वारा थाना खरसिया में दर्ज कराया। रिपोर्ट पर थाना खरसिया में पुलिस ने आरोपी अजय कुमार राठौर पिता चन्द्राकुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को न्याायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

No more articles