कमरे का दरवाज़ा तोड़ कर जब पति घर में घुसा तो पत्नी को इस हाल में देखकर पागल हो गया , नोनबिर्रा के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सैला में रहने वाली एक महिला ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा ली। घटना के बाद उसके पति ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे पाली के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है।

लक्ष्मीनारायण ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर आग बुझाने का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में उसे पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने 60 फीसदी जली प्रेमबाई की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया। पाली पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

ग्राम पंचायत सैला में रहने वाले लक्ष्मीनारायण की दो पत्नी है। पहली पत्नी प्रेमबाई गो़ंड (28) और दूसरी टिकैतीनबाई है। इसी बात को लेकर प्रेमबाई व लक्ष्मीनारायण के बीच अक्सर विवाद होता था। टिकैतीनबाई डूमरकछार के गाजा नदिया के पास होटल का संचालन करती है। शनिवार की रात को भी दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि प्रेमबाई ने घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर दिया और मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा ली।

No more articles