हो गया खुलासा आखिर लड़कियां क्यों पसंद नही करती अपने ब्वायफ्रेंड की फीमेल फ्रेंड्स को, इसके पीछे आसुरक्षा की भवना भी होती हैं लेकिन कई औऱ वजह भी हैं जो ये भावना उत्पन्न करती हैं।

आपने अक्सर देखा होगा कि लड़कियां अपने रिश्ते को लेकर काफी सजग रहती हैं। किसी भी लड़की का उसके पार्टनर के साथ घुलना मिलना उन्हें फूटी आंख नहीं भाता फिर चाहें वो खुद बला की खूबसूरत क्यों न हो। तो जानते है आखिर लड़कियां ऐसा क्यों सोचती हैं।

हारमोनल चेंज
अगर बात टीनएजर लड़कियों की हो तो ऐसी लड़कियों में इस उम्र में कई हारमोनल चेंज होते हैं। यही कारण होता है कि वो अपने रिश्ते को लेकर इतनी इन्सिक्योर रहती हैं। हालांकि उनके इस व्यवहार पर उनका कोई बस नहीं होता।

सेल्फ इमेज
आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि कोई भी लड़की अगर अपने रिलेशनशिप को लेकर सिरियस है तो वो अपने ब्वॉयफ्रेंड की फीमेल फ्रेंड्स पर तीखी नजरें रखती हैं। उसके फेसबुक अकांउट से लेकर फोन की डिटेल्स तक सबका ब्यौरा रखती है। लड़कियों को अक्सर ये डर बना रहता है कि कहीं उनका ब्वाय फ्रेंड दूसरी लड़की से इंप्रेस न हो जाए। जलन की ये भावना सामान्य ही नहीं बल्कि खूबसूरत लड़कियों में भी होती है।

फैमिली बैकग्राउंड
अगर किसी लड़की ने अपने घर में अपने माता-पिता को अक्सर झगड़ते हुए या फिर पापा को उसकी मम्मी को डिच करते हुए देखा है तो ये असुरक्षा की भावना उसके दिल में बस जाती है। उसे हर समय डर बना रहता है कि कहीं उसके साथ भी ऐसा ही न हा जाए। इसलिए वो हर वक्त अपने पार्टनर पर नजर रखती है।

No more articles