शाम के बाद वो घर में अकेली थी, तीन युवक आए, जबरन बिस्तर पर धकेला और…. , सरकार चाहे जितनी नसीहतें दें, लेकिन इन नसीहतों से बेपरवाह पुलिस मनमानी ही करती है। पुलिस की लापरवाही से दुष्कर्म पीड़ित महिलाएं लाचार दिख रही हैं। पुलिस सरपरस्ती के चलते आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित महिलाओं को मुकदमे में सुलह करने के लिए जानमाल की धमकी देते हैं तो कहीं पुलिस साक्ष्य होने के बाद भी फाइनल रिपोर्ट लगा रही है।

बहराइच में पीड़ित महिला एसपी के सामने पेश होकर पुलिस की मनमानी की कहानी सुनाई। इस पर एसपी के तेवर तल्ख हो गए। संबंधित थानेदार को फोन किया। गिरफ्तारी न होने का कारण पूछा। थानेदार ने फाइनल रिपोर्ट लगाने की बात कही। इस पर एसपी ने मामले की जांच सीओ महसी को सौंप दी है। महिला का आरोप है कि आबरू लूटने के बाद दबंग आरोपी अब उसे जानमाल की धमकी दे रहे हैं। ऐ

बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल गांव में 18 नवंबर को अपनी मां के साथ एक महिला बहराइच से नंदवल अपने घर सामान लेने गई थी। शाम करीब सात बजे अपने घर पर अकेली थी। गांव के ही मेराज, मुस्लिम व जाहिद घर में घुस आए और छेड़खानी करने लगे। मुंह दबाकर तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायालय पर सीआरपीसी की धारा 164 के तहत महिला का बयान दर्ज हुआ। बयान में महिला ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। साक्ष्य पुख्ता होने के बावजूद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

No more articles