यूपी के फैजाबाद में एक दर्जन से ज्यादा मुस्लिम लोगों ने हिंदू धर्म अपना लिया है। इन लोगों को हिंदू नाम भी रखा गया। हालांकि सुरक्षा कारणों से इन लोगों के नाम को उजागर नहीं किया गया है। सभी को वैदिक हिन्दू धर्म अपनाने की धार्मिक प्रक्रिया पूरी कराई गई। ‘घर वापसी’ करने वालों मुस्लिमों को आर्य समाज और संघ के एक नेता द्वारा आयोजित विशेष पूजन के बाद हिंदू धर्म में वापस शामिल किया गया।

आर्य समाज के प्रधान हिमांशु त्रिपाठी के मुताबिक आर्य समाज संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के पद्चिन्हों पर चलते हुए परम पिता परमेशिवर की प्रेरणा से बिना किसी लोभ, भय अथवा दबाब के एक दर्जन से अधिक लोगों ने पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ विशेष यज्ञ पूजन पूर्वक समाज के सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में वैदिक हिंदू धर्म को पुन: अंगीकार कर लिया है। वैदिक विधि-विधान का कार्यक्रम आचार्य शर्ममित्र शर्मा ने सम्पन्न कराया। यज्ञ सम्पन्न होने के वैदिक हिन्दू बने मुस्लिम परिवारों ने प्रसाद ग्रहण किया।

घर वापसी कुछ हिंदू संगठनों द्वारा चलाया गया एक धर्मांतरण अभियान है। जिसमें गैर-हिंदुओं का धर्म-परिवर्तन करा कर उन्हें हिंदुत्व में वापस शामिल कराया जाता है। हिंदू संगठनों का कहना है कि इस अभियान के तहत सनातन धर्म से बिछड़कर मुसलमान या ईसाई हो गए लोगों को पुन: सनातन धर्म में लाने की प्रक्रिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक मुस्लिम परिवार के मुखिया का कहना है कि उन्होंने बिना किसी दबाव के हिंदू धर्म स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पूर्वज हिंदू थे, लेकिन कुछ लोगों ने दबाव डालकर उनके परिवार को मुस्लिम बना दिया। अब उन्होंने दोबारा हिंदू धर्म में लौटने का फैसला किया है।

No more articles