इतनी बार उसका शारीरिक उत्पीड़न किया कि किशोरी ने मौत को गले लगाना ही ठीक समझा ,नैनीताल में एक किशोरी ने प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट संचालक व उसके भांजे के शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर जहर गटक लिया। किशोरी ने जहर खाने से पहले सुसाइड नोट लिखकर उत्पीड़न की कहानी बयां की है।
किशोरी के परिजनों ने आरोपियों पर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दवाब डालने का आरोप लगाया है। किशोरी को परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि रात में पुलिस ने किशोरी के बयान से पहले तहरीर लेने से इन्‍कार कर दिया। सीओ विजय थापा का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा।
किशोरी के अनुसार आरोपियों ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कई बार कोशिश की। उसका यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसकी मां के साथ भी जबरन संबंध बनाए। इससे तंग आकर पांच माह पहले मां ने घर में आत्महत्या कर जान दे दी, जबकि पिता की भी काफी समय पहले मौत हो चुकी है।
No more articles