वो लड़कों को फोन करती, जब लड़का फंस जाता तो उसका करती ऐसा हश्र कि… , समस्तीपुर में स्थानीय महिला थाना में एक छात्रा ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच के उपरांत खुलासा हुआ कि छात्रा पूर्व में भी अपना पहचान बदल कर कई युवकों को अपने झांसा में लेकर ब्लैक मेल कर चुकी है।

महिला थाना ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि छात्रा अपना नाम बदल कर शिकायत की थी। इसके उपरांत अनुसंधान के क्रम में पूरे मामले का खुलासा हो गया। इसमें छात्रा ने अपना वास्तविक नाम व पता छुपाई थी। छात्रा चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव की रहने वाली बताई गई।

पुलिस ने जांच के क्रम में पाया कि छात्रा अपना पहचान छुपाकर पूर्व में कई युवकों को अपने जाल में फंसा कर पुलिस से शिकायत करने का भय दिखा कर ब्लैक मेल कर चुकी है। महिला पुलिस ने छात्रा को फटकार लगाते हुए पीआर बांड पर छोड़ दिया। इसमें सख्त रूप से हिदायत दी गई कि आगे से इस तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली गांव की रहने वाली छात्रा ने गुरुवार को महिला थाना में लिखित शिकायत की थी। दल¨सहसराय के डरसर निवासी युवक को शादी का प्रलोभन देकर चार वर्ष से यौन शोषण करने की शिकायत की थी।

इसमें बताया है कि जनवरी 2012 में युवक से संपर्क हुआ था। इसके बाद युवक द्वारा शादी का प्रलोभन देकर लगातार यौन शोषण किया गया। छात्रा ने बताया कि इस बीच युवक के परिजनों ने दूसरी जगह उसकी शादी तय कर दी थी। इसकी जानकारी मिलने पर छात्रा ने शादी करने का दबाव बनाने लगी। इस पर युवक द्वारा चार लाख रुपये व बाइक दहेज में देने की मांग की गई। इस पर छात्रा ने शिकायत की थी।

No more articles