बरसात का मौसम शुरू होते ही बीमारियों का मौसम शुरू हो जाता है और इन बीमारियों में सबसे खतरनाक बीमारी है मलेरिया। लेकिन अगर हम आपको बताएं कि मलेरिया को भगाने का सबसे आसान और कारगर तरीका आ गया है तो आप क्या कहेंगे?

जी हां। हाल ही में वैज्ञानिकों ने रिसर्च में बताया कि अगर कोई भी इनसान अपने साइड में मुर्गी रखता है तो उसे मलेरिया का मच्छर नहीं काटेगा। सुनने में ये बात भले ही अटपटी हो लेकिन यह सौ फीसदी सच है। रिसर्च के मुताबिक मलेरिया का मच्छर मुर्गियों और अन्य जानवरों की कुछ प्रजातियों की बदबू से दूर रहता है।  वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर हम अपने आस-पास मुर्गियों को रखें तो वो इन मच्छरों के डंक से बच सकता है। देखें ये वीडियो-

‘स्वीडिश यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस’ के प्रोफेसर रिर्चड इग्नेल का कहना है कि वो इस रिचर्स से हैरान रह गए। वैज्ञानिकों ने यह भी पता लगाया कि मच्छर किस तरह का खून चूसना पसंद करते हैं। इसके लिए उन्होंने इंसानों और जनवरों को एक कमरे में बंद रखा और पाया कि मलेरिया का मच्छर इंसानों का खून चूसना ज़्यादा पसंद करता है। वहीं, बाहर होकर यही मच्छर मुर्गियों को छोड़ देते हैं। तो इस तरह आप मेलेरिया को दूर भगा सकते हैं।

No more articles