चिकनगुनियां और डेंगू की वजह से बिक चुके हैं छह करोड़ के रेप्लेंट

648_no-mosquito

मच्छरों द्वारा होने वाली बीमारियां चिकनगुनियां और डेंगू के चलते शहर में महामारी फैल गई है। जिसके चलते जान बचाने के लिए शहरवासियों को मॉसकीटो रेप्लेंट पर भरोसा रह गया है।

महामारी ने मच्छर मारने और भगाने वाली दवाओं का कारोबार दोगुना कर दिया है। छह करोड़ के रेप्लेंट शहर में बिक चुके हैं। रेप्लेंट की बिक्री में सालाना 10 फीसदी की वृद्धि होती है। इस साल अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। बीते दो महीने में मच्छर मारने वाली दवाइयों की बिक्री में 80 फीसदी तक इजाफा हुआ है। शहर में सामान्य तौर पर सालाना तीन करोड़ के ब्रांडेड और सामान्य रेप्लेंट बिकते थे। इस साल सितंबर मध्य तक रेप्लेंट का कारोबार छह करोड़ पार कर गया है।

1 2
No more articles