इंसान की गंध से मच्छरों को मारने का अनूठा तरीका

mosquito-bitesमच्छरों की वजह से हर साल होने वाले डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से दुनिया में लाखों लोगों की मौत हो जाती है। आज देश में मच्छरों द्वारा होने वाली चिकनगुनियां बीमारी ने भी अपना कहर फेला रखा है।
लेकिन अब मच्छरों को आने वाले वर्षो में इंसानों के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक के रूप में देखा जाता है। मच्छरों के आतंक से तो पूरी दुनिया परेशान है। विज्ञान के तमाम आधुनिक आविष्कार भी इस जीव के समूल विनाश की कोशिशों में नाकाम हो चुके हैं। लेकिन अब जानलेवा मच्छरों को मार भगाने के लिए एक अनूठा तरीका खोज निकाला गया है।
हाल ही में आई एक स्टडी के मुताबिक कीनिया के मलेरिया प्रभावित द्वीप में सोलर पैनल से चलने वाले मच्छरों को मारने के एक यंत्र से मच्छरों की आबादी में 70 फीसदी तक कमी आई है। खास बात ये है कि मच्छरों के मारने का ये यंत्र मानव शरीर से निकलने वाली गंध से काम करता है और उसी के बल पर मच्छरों का सफाया कर देता है।
 

1 2 3 4
No more articles