कबूतर फैला रहे हैं बीमारी, इनसे बचकर रहें!

कबूतर फैला रहे हैं बीमारी, इनसे बचकर रहें!

कबूतर फैला रहे हैं बीमारी, इनसे बचकर रहें! अक्सर लोगों को कबूतरों को दाना डालना पसंद होता है। कबूतरों को चौक चौराहों पर दाना खाते देखा जा सकता है, लेकिन हाल ही में एक रिसर्च से यह बात सामने आई है कि कबूतरों को दाना डालना आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। जी हां दरअसल कबूतरों के पंख से निकलने वाले फीदर डस्ट मनुष्यों में अति संवेदनशील निमोनिया या बर्ड फैंसियर्स लंग की बीमारी बढ़ा रहे हैं।

मकानों में एसी लगाने के स्थान और पाइप कबूतरों के निवास बन गए हैं। ऐसे में छतों पर दाना चुग कर वे वहीं बैठते हैं। उनके पंखों से निकले कण एसी के जरिए घरों में घुसते हैं। पक्षियों के पंख से निकलने वाले छोटे अंश फेफड़ों को धीरे-धीरे जाम करते हैं जिससे सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। जो लोग इनके नजदीक रहते हैं उन्हें मास्क लगाकर रहना चाहिए। घर के आस-पास कबूतरों को दाना डालने से बचना चाहिए।

1 2
No more articles