महीने के वो पांच दिन जब महिलाओं को पीरियड्स होते हैं तो वो कुछ के लिए काफी दर्द भरे होते हैं। इस दौरान कुछ महिलाओं को चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन भी हो जाता है। हालांकि इसके होने पर भी महिलाओं को कष्ट उठाना पड़ता है और नियमित रूप से न होने पर काफी समस्याओं से जूझना पड़ता है।

दर्द में अकसर महिलाएं गर्म पानी से सिंकाई या फिर पेनकिलर्स ले लेते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खें बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप पीरियड्स के पेन से निजात पा सकते हैं।

अदरक 
पीरियड्स के दर्द में अदरक है कारगर उपाय है। अदरक के छोटे-छोटे टुकड़ों को पानी में उबालकर पी सकती हैं। इससे पीने से आपको दर्द में आराम मिलेगा।

तुलसी

पीरियड्स में होने वाले दर्द में तुलसी खाना बहुत फायदेमंद रहता है। यह एक औषधि का काम करती हैं। मासिक धर्म के समय आप तुलसी की चाय बनाकर पी सकती हैं। इसे पीने से आपको पेट के दर्द से छुटकारा मिलेगा।

पपीते

कई बार मासिक धर्म के दौरान खून का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता। जिस कारणवश महिलाओं को बहुत पेट में दर्द होता हैं। ऐसे में पपीते का सेवन करें। इस से आपको दर्द में आराम मिलेगा। क्योकि पपीते को खाने से हमारे शरीर से खून का प्रवाह सही तरीके से होने लगता हैं। जिससे पेट दर्द में आराम मिलता हैं।

एलोवेरा जूस

पीरियड्स पेन में एलोवेरा जूस के सेवन से राहत मिलती है। दिन में दो से तीन बार एक कप एलोवेरा जूस में शहद मिलाकर पीएं। इससे ब्लड फ्लो भी ठीक होगा।

अजवायन

हर रसोई घर में अजयवान मौजूद होती है। पीरियड्स में होने वाले क्रैम्प्स और पैरों के दर्द में अजवायन काफी मददगार है। इसका सेवन एक कप गर्म पानी के साथ करें। अजवायन को रोस्ट करके इसे दूध के साथ भी ले सकते हैं।

 

No more articles