पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन

127282-indian-army-kassmir

जम्मू कश्मीर के अखनूर जिले में पाकिस्तान सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर फिर से युद्धविराम का उल्लंघन करते हुये गोलीबारी की।

पाकिस्तान ने सितंबर माह के दौरान यह पांचवी बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, जबकि पिछले 36 घंटों में यह तीसरा संघर्षविराम उल्लंघन है। जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने कहा, ‘पाकिस्तानी की ओर से रात को छोटे हथियारों से नियंत्रण रेखा में जम्मू जिले के पल्लनवाला, चपरियाल और समनाम इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की गयी।’
उन्होंने बताया कि यह गोलीबारी रात करीब साढ़े बारह बजे शुरु की गयी, जबकि देर रात डेढ़ बजे समाप्त हो गयी। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में कोई भी हताहत अथवा घायल नहीं हुआ है।पाकिस्तानी सैनिकों ने कल मेंढर क्षेत्र के बोलनोई इलाके में गोलीबारी की थी।

1 2
No more articles