उसे सुंदर नर्स पंसद थी, इसीलिए शादी का झांसा देकर उसके साथ बनाए शारीरिक संबंध , बिलासपुर में शादी का झांसा देकर तीन महीने तक एक नर्स के साथ प्रेमी युवक दुष्कर्म करता रहा। बाद में वह युवती को किराए के मकान में छोड़कर भाग निकला। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी है।

करीब तीन माह तक आरोपी युवक उसे अपनी पत्नी की तरह रखा रहा। युवती भी उसके झांसे में आ गई और शोषण का शिकार होती रही। बीते कुछ दिनों से आरोपी युवक उसे किराए के मकान में छोड़कर भाग गया। प्रेमी के गायब होने व मोबाइल बंद मिलने पर युवती को अहसास हुआ कि वह शोषण का शिकार हो गई है। लिहाजा परेशान होकर वह सरकंडा थाने पहुंची। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी है।

सरकंडा पुलिस के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय युवती प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। उसकी मुलाकात कुछ माह पहले रंजीत कश्यप नामक युवक से हुई। फिर उसने धीरे-धीरे कर जान-पहचान के बहाने उसे घूमाने ले जाने लगा। इस बीच उसने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर शादी करने का झांसा देकर उसे अपने साथ गीतांजलि सिटी स्थित किराए के मकान में रख लिया।

No more articles