दिल्ली सरकार ने मेट्रो में चलने वाले लोगों के लिए एक सुविधा का ऐलान किया है। जिसके तहत दिल्ली मेट्रो में अब माचिस एवं लाइटर ले जाने की छूट दे दी गयी है। दूसरी तरफ महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें चार इंच की लंबाई तक का चाकू अपने साथ ले जाने की छूट भी दी  गयी है। सीआइएसएफ ने प्रतिबंधित सामान की सूची में से यह चीजें हटा ली हैं। ऐसा निर्णय जांच में यात्रियों को होने वाली परेशानी और समय की बर्बादी को रोकने के लिए किया गया है।

1 2 3
No more articles