सफर को मजेदार बनाने के लिए दो लड़कों ने किया मेट्रो में डांस, देखिए वीडियो

सफर को मजेदार बनाने के लिए दो लड़को ने किया मेट्रो में डांस, देखिए वीडियो गुरुवार दोपहर को दिल्‍ली मेट्रो में एक अजब-गजब नजारा देखने को मिला। कॉलेज से घर जाते हुए दो लड़को ने मेट्रो में ही डांस करना शुरू कर दिया। पोर्टेबल स्‍पीकर पर पॉप सॉन्‍ग ‘चिप थ्रिल्‍स’ प्‍ले करे हुए उन्‍होंने बोरिंग सफर को मजेदार बनाने के लिए यह किया। मेट्रो में दो लड़के संगीत की तेज धुनों पर डांस कर सभी यात्रियों को हैरान कर देते हैं। इनमें से एक लड़का अभिषेक किरोड़ी मल कॉलेज का छात्र है।

सफर को मजेदार बनाने के लिए दो लड़कों ने किया मेट्रो में डांस, देखिए वीडियो

दोनों लड़कों के इस अजीबो-गरीब डांस को लोगों ने दिलचस्पी लेकर देखा। अभिषेक ने इस वीडियो को बाद में अपने फेसबुक अकाउंड पर पोस्ट कर दिया जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह वीडियो विश्वविधालय स्टेशन और विधानसभा मेट्रो स्टेशन के बीच का है।

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें

1 2
No more articles