महिला के प्राइवेट पार्ट्स में भर दिए पत्थर, ऐसी हैवानियत देखकर शर्म से झुक जाएगा सिर , आजमगढ़ के स्थानीय थाना क्षेत्र के सुराईं गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार की सुबह करीब नौ बजे रेल पटरी के किनारे घायल और अचेत हाल में मिली अज्ञात महिला को देख लोग दंग रह गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई गई महिला के साथ हुए अमानवीय कृत्य खबर पाकर लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। उपचाराधीन महिला के गुदाद्वार से कपड़ों में लिपटा बड़ा पत्थर निकाला गया। अचेत महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्षेत्र के सुराईं गांव के पास सोमवार की सुबह रेल पटरी के किनारे घायल और अचेत हालत में पड़ी 30 वर्षीय महिला को देख ग्रामीणों ने उसे ट्रेन से गिरकर घायल होने की आशंका जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

सरकारी एंबुलेंस की मदद से अचेत महिला को जिला अस्पताल लाया गया। दिन के करीब 12 बजे जिला अस्पताल में भर्ती महिला के इलाज में जुटी महिला स्वास्थ्य कर्मी उसके गुदाद्वार में फंसे पत्थर के टुकड़े को देख आवाक रह गईं। उपचार में लगे स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से पत्थर को बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल में उपचाराधीन महिला की हालत गंभीर बताई गई है। अचेत होने के कारण वह कौन है और कहां की रहने वाली है साथ ही उसके साथ अमानवीय कृत्य करने वाले लोग कौन हैं स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस भी महिला की चेतना लौटने का इंतजार कर रही है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी का कहना है कि यदि महिला के साथ इस तरह का कृत्य किया गया है तो इसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए थी। फिलहाल घटना की जांच कराई जाएगी और इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

No more articles