2009 में राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म थ्री इडियट 3 ईडियट्स में आमिर खान के द्वारा निभाए गए चरित्र कुत्सुक वांगड़ू आपको याद ही होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि यह फिल्म एक शख्स के जीवन पर बनी हुई है। दरअसल फुनसुक वांगडू का असली नाम ‘सोनम वांगचुक’ है। जो लेह के रहने वाले हैं। जिन्हें मंगलवार को रोलेक्स अवॉर्ड फोर एंटरप्राइज-2016 से नवाज़ा गया। ये अवॉर्ड सेरेमनी अमेरिका के लॉस एंजेलेस में हो रहा था।

‘रोलेक्स अवॉर्ड फोर एंटरप्राइज’ दुनियाभर से ऐसे लोगों को दिया जाता है जो अपनी इन्नोवेटिव थिंकिंग से दुनिया को एक नया शेप दे रहे हैं। सोनम वांगचुक को ये अवॉर्ड उनके प्रोजेक्ट ‘आइस स्तूप’  के लिए दिया गया। आइस स्तूप मतलब बर्फ का टील्हा समझें। इस साल के रोलेक्स अवॉर्ड जीतने वाले 5 प्रोजेक्ट में से एक।

1 2 3
No more articles