नौकरानी ने शादी के बहाने बाप-बेटे दोनों के साथ किया…. , लुधियाना में मकान हड़पने की साजिश के चलते नौकरानी ने शादी कराने का झांसा दे एक महीना पहले बाप-बेटे को गायब कर दिया। घटना का पता उस समय चला जब चार दिन पहले उनका रिश्तेदार मिलने आया। थाना डाबा पुलिस ने नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बलजीत सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि कुछ दिन पहले निर्मला अकेली तरसेम सिंह के घर पहुंची। वहां ताले खोल उसने सारा सामान बांध दिया। फिर वो इलाके के एक प्रापर्टी डीलर के पास मकान को बेचने को कहने के लिए भी गई। पूछने पर उसने प्रापर्टी डीलर से कहा कि वो बाप-बेटे को अपने साथ लेकर तो गई थी। मगर दिल्ली स्टेशन पर वो उससे अलग हो गए। उसे नहीं पता कि दोनों कहां हैं।

पुलिस ने जब मकान खोल कर जांच की तो अंदर से कुछ दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे। उनमें से एक तरसेम सिंह का हल्फिया बयान तथा पॉवर ऑफ अटार्नी भी थी। जिसमें उसने लिखा था कि निर्मला ने उनकी बहुत सेवा की है। इस लिए वो अपने 50 गज के मकान में से 25 गज उसके नाम कर रहे हैं। उन पर निर्मला का पता पटना (बिहार) के गांव दाना पुर का लिखा था। उसी के आधार पर पुलिस की एक टीम को बिहार रवाना किया गया है।

बलजीत सिंह ने कहा कि पूछताछ में पड़ोसियों ने यह भी कहा कि तरसेम सिंह भी निर्मला देवी को अपनी पत्नी बताया करता था, और उसका बेटा गुरविंदर भी। तरसेम सिंह के पास तीन मोबाइल फोन थे। जिनके नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। उनकी लोकेशन निकलवाने की कोशिश की जा रही है। जल्दी ही महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला न्यू शिमलापुरी गली नंबर 32 स्थित जीटीबी स्कूल के पास रहने वाली निर्मला देवी है। पुलिस ने अंबाला (हरियाणा) के गांव तेजा मोती निवासी दलजीत कौर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में महिला ने बताया कि उसके पिता तरसेम सिंह (72) बरोटा रोड पर उसके भाई गुरविंदर सिंह के साथ रहते हैं। एक साल पहले घरेलू काम काज के लिए उन्होंने निर्मला को नौकरानी रखी थी।

चार दिन पहले उनके मामा का बेटा उसके पिता से मिलने के लिए पहुंचा। मकान में ताला लगा देख उसने आस-पड़ोस पूछताछ की तो पता चला कि 10 फरवरी को उसके पिता तथा भाई निर्मला के साथ चले गए। पूछने पर तरसेम सिंह ने बताया कि 35 साल के गुरविंदर की यहां शादी नहीं हो रही थी। इस लिए निर्मला ने कहा कि वो बिहार में उसकी शादी करा देगी। इस लिए वो उसके साथ जा रहा है। दोनों के पास अपने सामान से भरा बैग भी था। पता चलते ही बुआ के बेटे ने दलजीत को फोन करके सूचना दी। लुधियाना पहुंची दलजीत ने पुलिस के पास केस दर्ज करा दिया।

No more articles