पति अपनी पत्नी को तांत्रिक के पास सिर्फ इस काम के लिए भेजना चाहता था लेकिन… , फाजिल्का में नई आबादी व नजदीकी ढाणी खरास वाली में हुए अलग-अलग झगड़ों में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती नई आबादी निवासी 28 वर्षीय गुरजीत कौर न बताया कि उसके यहां दो बेटियां पैदा होने के चलते उसका पति व ससुराल वाले उसके साथ झगड़ा करते हैं और उसे तांत्रिकों के पास ले जाने की जिद करते हैं।

वह इन बातों को नहीं मानती। ऐसे में पिछले तीन चार दिन से उसका पति व ससुराल वाले उसके साथ झगड़ा व मारपीट कर रहे हैं। बीती रात ज्यादा मारपीट में चोटें आने के चलते उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

अस्पताल में भर्ती परविंदर कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका अपने पड़ोसियों के साथ घर के आगे लकड़ी रखने को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने उनके घर में पटाखे जलाकर फेंकने शुरू कर दिए। ऐसा करने से रोकने पर आरोपियों ने उसे व उसके बेटे अरविंदर पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया। अरविंदर के सिर पर चोट आई है। सिर की चोट गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया है।

एक अन्य मामले में घायल नई आबादी निवासी 38 वर्षीय राणो बाई ने बताया कि उसके पड़ोस में दो परिवारों का झगड़ा हो रहा था। रानो बाई ने आरोप लगाया कि बीच बचाव करने पर पड़ोसी महिला के मायके वालों ने उसके साथ मारपीट की। इसी तरह नजदीकी ढाणी खरास वाली में रंजिशन झगड़े में पिता पुत्र दो लोग घायल हो गए हैं।

No more articles