इस देश के लड़के अपने कुंवारेपन का सबसे ज़्यादा फायदा उठाते हैं क्या हुआ आपको यकीन नहीं है तो इस खबर को पढ़ने के बाद हो जाएगा। युवा कितनी उम्र में शादी करना ठीक मानते हैं, वर्ल्ड बैंक ने एक हाल ही में इसके आंकड़े पेश किये हैं।

ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि भारत के युवा सबसे कम उम्र में शादी के बंधन में बंध जाते हैं जबकि जर्मनी के युवा अपनी लाइफ को सिंगल रहकर ही एंजॉय करना पसंद करते हैं और सबसे ज्यादा उम्र में शादी करते हैं। बता दें रिसर्च में सामने आया है कि जर्मनी के युवा 34.2 की उम्र में शादी करते हैं वहीं यहां कि महिलाए 32 की उम्र को शादी के लिए ठीक मानती हैं। भारत में ये उम्र युवाओं में 24.9 और महिलाओ में 20.7 दर्ज की गई है।

रिसर्च में ये भी साफ कर दिया गया है दुनिया भर में भारत के लोग सबसे कम उम्र में शादी करते हैं। फ्रांस में 33.6 की उम्र में युवा और 32 की उम्र में लड़कियां शादी करना पसंद करती हैं। इटली में ये आकड़ा 34.6 और 31.3 का दर्ज किया गया है।

साउथ अफ्रिका में सामने आया है कि 33 साल में पुरुष और 30.6 साल की उम्र में महिलाएं, ब्राजील में 31.9 साल में लड़के और 29.7 में लड़किया, जापान में 31.2 में लड़के और 29.7 में लड़कियां शादी करना पसंद करते हैं। वहीं इस लिस्ट में स्पेन, यूके, चाइना और रूस के बाद भारत आखिरी नंबर पर रहा।

No more articles