यहां शादी से पहले ही मां बनती हैं लडकियां। आमतौर पर देखा जाता है कि लडकियां शादी के बाद मां बनना पसंद करतीं है। लेकिन भारत में ही एक ऐसा कस्बा है जहां लडकिया शादी से पहले मां बनती है और बाद में शादी करती है। चौकिए मत, यह थोडी चौकाने वाली बात है लेकिन सत्य है। यह चौंकाने वाला सच किसी और देश का नहीं बल्कि भारत के ही एक जनजातीय समुदाय का है। “टोटो” जनजाति में लडकियां पहले मां बनती है और उसके बाद बीवी।
सुनने में थोडा अजीब जरूर है लेकिन ये यहां की परंपरा है और लोग इसे बखूबी मानते भी हैं। ये जनजाति पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी क्षेत्र में टोटोपडा कस्बे में रहती है। जितना अलग यहां के लोगों का खान-पान और व्यवहार है उतना ही अंतर यहां की परंपराओं में भी है।
आमतौर पर जहां लडकी शादी के बाद मां बनती है वहीं इस जनजाति में मां बनने की ही तर्ज पर शादी होती है। दरअसल इस जनजाति के रिवाज के मुताबिक लडका अपने पसंद की लडकी को भगा ले जाता है। जिसका कोई बुरा भी नहीं मानता। इसके बाद लडकी लडके के घर में एक साल तक रहती है। इस दौरान अगर लडकी गर्भ धारण कर लेती है तो ही उसे विवाह योग्य समझा जाता है। इसके बाद लडका-लडकी अपने घरवालों की मर्जी से शादी के बंधन में बंध जाते हैं।

आगे बढ़िए-

1 2
No more articles