लखनऊ के गौतम पाली में एक लड़की ने मनचलों को करारा सबक सिखाया। यह घटना गौतम पाली पुलिस स्टेशन के एरिया की है। जहां कुछ लड़के काफी देर से बाइक पर लड़कियों का पीछा कर रहे थे और भद्दी टिप्पणियां कर रहे थे। जिसके बाद लड़की ने मनचलों की खूब धुनाई की। इनमें से एक लड़की ने सड़क पर छेड़छाड़ कर रहे इन मनचलों को पुलिस के डंडे से जमकर पिटाई की। पुलिस ने मनचलों को हिरासत ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। यह नजारा देख वहां लोगों की भीड़ एकजुट हो गई।

No more articles