अक्सर जब किसी सार्वजनिक जगहों पर लड़का-लड़की साथ बैठे होते हैं तो उन्हें लोगों की तरफ से टिप्पणियां की जाती है। यहां तक कि मोरल पुलिसिंग के नाम पर भी ऐसा किया जाता है। तो कभी कुछ खास संगठन के लोग उन्हें खदेड़ देते हैं। कई बार तो ऐसी भी घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें मोरल पुलिसिंग के नाम पर प्रेमी जोड़ों को पकड़ कर उनके साथ बदतमीजी व मारपीट की जाती है। ऐसी घटनाएं वैलेंटाइन डे जैसे मौकों पर और ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक करतूत का केरल के एक जोड़े ने पर्दाफाश किया है। विष्णु और अर्थया के इस साहसिक कदम को सोशल साइट्स पर काफी सराहा जा रहा है।

1 2
No more articles