मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे तिरुअंतपुरम के एक पार्क में विष्णु और अर्थया बैठकर कुछ बातें कर रहे थे। तभी वहां एक महिला कांस्टेबल आई और उनपर आरोप लगाने लगी कि वे सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकत कर रहे हैं। विष्णु ने तत्काल इस घटना का फेसबुक लाइव (Facebook Live) करना शुरू कर दिया। वीडियो में विष्णु महिला कांस्टेबल से कह रहा है, क्या हम एक दूसरे को Kiss कर रहे हैं, क्या हम एक दूसरे को Hug (गले लगना) कर रहे हैं, अगर हम ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं तो भला इसमें अश्लीलता क्या है। आप बेवजह हमें परेशान कर रही हैं। विष्णु अर्थया के कंधे पर हाथ रखते हुए कहता है, क्या ये अश्लीलता है। थोड़ी देर बाद महिला कॉन्स्टेबल अपने पुरुष साथियों को भी बुला लेती हैं। कपल से कई तरह के सवाल पूछते हैं। आईडी नहीं होने पर पुलिस स्टेशन ले जाने की धमकी देते हैं। इस वीडियो को अभी तक करीब 1200 लोग शेयर कर चुके हैं। साथ ही 132,286 Views मिल चुके हैं।

1 2
No more articles