हिन्दुस्तानी दूल्हे ने चुनी जापानी दुल्हनिया, लिए सात फेरे , जशपुर में देश और समाज की सीमा को लांघकर पहुंची जापानी दुल्हन और जशपुरिया दूल्हे ने हिंदू रीति रिवाज के साथ ब्याह रचाया। इस विवाह की खूब धूम थी। जशपुर निवासी युवा अंशुमन गुप्ता और जापान के क्योतो शहर की मियाको निसीमुरा गुरुवार रात यहां स्थित जैन धर्मशाला में हिंदू रीति रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंधे। विवाह की रस्मे दुल्हन पक्ष के लोगों को खूब पसंद आई।

अंशुमन पिछले पांच साल से जापान में ईवेलुसन कंपनी में व्हाइस प्रेसिडेंट है, कंपनी की ब्रांच संघाई में है। मियाको भी इसी कंपनी में कंसलटेंट मैनेजर है। एक साल पहले दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए और मेल जोल बढ़ने पर दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया। अरेंज मैरिज दोनों के लिए चुनौती थी। अंशुमन को अपने माता-पिता के साथ दादी श्रीमती शांति देवी को भी मनाना था। वहीं मियाको को अपने माता-पिता को राजी करनी थी। काफी मशक्कत के बाद दोनों परिवार विवाह के लिए राजी हो गए।

1 2
No more articles