सास ने बना डाला बहू का अश्लील वीडियो , लाला का बगीचा निवासी महिला मंगलवार को डीआईजी के पास पहुंची। उसने सास पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया। पीड़िता के मुताबिक 9 दिसंबर को मैं कपड़े बदल रही थी। तभी सास ने वीडियो बना लिया। मैंने आपत्ति ली तो विवाद किया। मोबाइल देखा तो वीडियो डिलिट कर दिया।

उधर सास आशा अरोरा ने बहू सोनल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। आशा ने डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र को बताया सोनल ब्लैकमेल कर रही है। उसने 30 लाख रुपए की मांग कर दहेज प्रताड़ना के आरोप में फंसाने की धमकी दी है। डीआईजी ने महिला पुलिस को जांच के निर्देश दिए है।

महिला ने दोनों पर केस दर्ज करने की मांग की। टीआई ज्योति शर्मा के मुताबिक महिला की शादी अप्रैल 2015 में हुई है। दोनों पक्षों को दोपहर बाद थाने बुलाया गया। सास ने कहा बहू बेटी समान है। उसने वीडियो नहीं बनाया। उसने लिखित माफी मांगी।

जांच अधिकारी राजकुमारी के मुताबिक महिला ने पति के साथ रहने से मना कर दिया। उसने साथ नहीं रहने की शर्त पर समझौता किया। वह दहेज के सामान की सूची बना रही है। इसके बाद दोनों पक्ष तलाक के लिए कोर्ट केस दायर करेंगे।

 

 

No more articles