पत्नी चारपाई पर लेटी थी, उसे पति के मूड का अंदाज़ा ही नहीं था कि…. , बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम वेरवाड़ा में पत्नी की हत्या कर शव को गोदाम में ताला लगा रखने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव गोदाम में पाया गया। आरोपी पति फरार मिला। ज्ञात हो कि आरोपी की दो पत्नियां थीं। आरोपी की दूसरी पत्नी ग्राम पंचायत वेरवाड़ा की सरपंच है, वह भी फरार है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे हम जब मौके पर पहुंचे तो सुवालाल वहां नहीं मिला। पत्नी को खोजा तो वह घर में नहीं मिली। गोदाम में ताला लगा पाया गया। इस पर लल्लीबाई के मायके वालों को भी वहां बुलवाया गया। गोदाम का ताला तोड़कर अंदर देखा तो लल्लीबाई (35) का शव खटिया पर पड़ा था। एएसआई आशीष पंडित ने बताया कि शव करीब 2 दिन पुराना लग रहा था। मौका पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को जब मृतका के घर पहुंचे तो घर में सुवालाल और मृतका की करीब 3 वर्षीय बेटी व एक बिल्ली घर में सो रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है। आरोपी सुवालाल सहित उसकी दूसरी पत्नी बालीबाई की खोजबीन की जा रही है।

पाटी थाना प्रभारी एसएस वास्कले ने बताया कि ग्राम वेरवाड़ा निवासी सुवालाल पिता सिलदार की दो पत्नियां हैं। एक लल्लीबाई और दूसरी वेरवाड़ा की सरपंच बालीबाई। गुरुवार को आरोपी सुवालाल पत्नी लल्लीबाई के साथ पाटी भोंगर्या हाट में आया था। इस दौरान ही उनमें किसी बात को लेकर विवाद हुआ। कुछ लोगों ने हाट से वापस जाते समय सुवालाल को पत्नी को पीटते हुए देखा था। शुक्रवार शाम को किसी ने डायल-100 पर सूचना दी कि सरपंच पति ने उसकी पत्नी लल्लीबाई की हत्या कर दी है।

No more articles